IPL में इस नियम को लेकर बखेड़ा... कप्तान शुभमन गिल ने भी उठाए सवाल, BCCI का क्या है स्टैंड?

IPL में एक नियम को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. अब इस बहस में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल भी खुलकर सामने आ गए हैं. गिल ने इस नियम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इससे क्रिकेट का संतुलन और असली स्किल प्रभावित हो रहा है.

Advertisement
शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. (Photo: Getty) शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन से पहले 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को लेकर बहस तेज हो गई है. गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने इस नियम पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे क्रिकेट का असली संतुलन और स्किल प्रभावित हो रहा है.

शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि क्रिकेट मूल रूप से 11 खिलाड़ियों का खेल है, लेकिन 'इम्पैक्ट प्लेयर' इस संरचना को बदल रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा पिच और मैदानों पर अतिरिक्त बल्लेबाज़ मिलने से खेल आसान हो जाता है और स्किल की अहमियत कम हो जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इम्पैक्ट प्लेयर, मेंटर या बड़ा सरप्राइज! CSK में क्या होगा MS धोनी का रोल, संजू की एंट्री से बदले समीकरण

शुभमन गिल ने कहा, 'मेरे हिसाब से क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है. जिस तरह की पिच और मैदानों पर हम खेलते हैं, वहां एक अतिरिक्त बल्लेबाज जोड़ने से खेल का संतुलन बिगड़ता है और स्किल कम हो जाता है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सीमित बल्लेबाजों के साथ खेलना ही असली चुनौती है.

शुभमन गिल का मानना है कि अगर शुरुआती विकेट गिर जाएं तो टीम को संभालना और स्कोर को आगे बढ़ाने में खिलाड़ियों की असली परीक्षा होती है. शुभमन के मुताबिक इम्पैक्ट प्लेयर' रूल खेल को ज्यादा आसान और एकतरफा बना रहा है. उन्होंने कहा कि कठिन पिच पर 160 या 180 रन का पीछा करना ज्यादा रोमांचक होता है, जबकि फ्लैट पिच पर 220 रन बनाना उतना चुनौतीपूर्ण नहीं होता.

Advertisement

BCCI ने लिया ये फैसला
इस मुद्दे पर IPL के अन्य कप्तानों ने भी भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के साथ हुई बैठक में अपनी चिंताएं जाहिर कीं. हालांकि, बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 'इम्पैक्ट प्लेयर' रूल 2027 तक जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: करोड़ों में बिके, अब मैदान पर दिखेगा दम! IPL 2026 में ये 5 अनकैप्ड खिलाड़ी बनेंगे गेमचेंजर

शुभमन गिल ने माना कि यह नियम दर्शकों के लिए मनोरंजन बढ़ा सकता है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर उन्हें यह पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, 'हमने इस बारे में कप्तानों की बैठक में चर्चा की है. यह रूल 2027 तक रहेगा, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे यह नियम ज्यादा पसंद नहीं है.'

'इम्पैक्ट प्लेयर' रूल क्या है?
आईपीएल में 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के तहत दोनों टीमों को अपनी प्लेइंग इलेवन के अलावा 5-5 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के नाम देने होते हैं. इन पांच खिलाड़ियों में से किसी एक को मैच के दौरान 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में मैदान पर उतारा जा सकता है. 'इम्पैक्ट प्लेयर' बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों कर सकता है. यानी उसे पूरी तरह से नियमित खिलाड़ी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, जिस खिलाड़ी की जगह 'इम्पैक्ट प्लेयर' आता है, वह खिलाड़ी पूरे मैच के लिए बाहर हो जाता है और फिर दोबारा खेल में वापसी नहीं कर सकता.

Advertisement

'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम को लेकर बढ़ती बहस के बीच यह साफ है कि आने वाले समय में यह मुद्दा आईपीएल में रणनीति और खेल के स्वरूप को लेकर चर्चा का केंद्र बना रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement