'अब लंबे सपने नहीं देखता...', इस धुरंधर गेंदबाज ने टीम इंडिया में वापसी पर तोड़ी चुप्पी

भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया में वापसी को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं दिख रहे हों, लेकिन आईपीएल 2026 में उनकी फॉर्म ने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान जरूर खींचा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली सीरीज में इस अनुभवी गेंदबाज को चांस मिलता है या नहीं...

Advertisement
भुवनेश्वर कुमार का क्या इंटरनेशनल कमबैक होगा. (Photo: AFP) भुवनेश्वर कुमार का क्या इंटरनेशनल कमबैक होगा. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे भुवनेश्वर कुमार इस समय पर्पल कैप की रेस में टॉप पर हैं और लगातार उनकी टीम इंडिया में वापसी की मांग उठ रही है. अब खुद भुवी ने इस पूरे मुद्दे पर बेहद शांत और ईमानदार जवाब दिया है.

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अब वह लंबे समय के लक्ष्य बनाना छोड़ चुके हैं. उन्होंने आरसीबी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कहा, 'मैं भारत में वापसी के बारे में नहीं सोच रहा. मैंने कई साल पहले लंबे लक्ष्य बनाना छोड़ दिया था क्योंकि जब भी ऐसा किया, चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी मैंने सोची थीं. भुवी ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी यह है कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए इतने मैच खेले और इतने विकेट लिए.

36 साल के भुवनेश्वर कुमार इस सीजन नई गेंद और डेथ ओवर दोनों में बेहद खतरनाक नजर आए हैं. उन्होंने अब तक 11 मैच खेलकर 21 विकेट झटके हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है.

स्विंग बनी बैटर्स के लिए मुसीबत
भुवनेश्वर कुमार इस सीजन अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए खूब तारीफ बटोर रहे हैं. नई गेंद से दोनों तरफ स्विंग कराने की उनकी क्षमता बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. वहीं डेथ ओवरों में भी उनकी सटीक लाइन-लेंथ ने उन्हें आईपीएल 2026 का सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज बना दिया है.
यह भी पढ़ें: 36 साल के भुवनेश्वर बने RCB के सबसे बड़े मैच विनर, गेंद के बाद बल्ला भी बोला, टीम इंडिया में वापसी तय!

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार 2022 में भारत के लिए मैच खेला था. इसके बाद भारतीय टीम ने युवा तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा दिखाया. लेकिन आईपीएल 2026 में उनकी शानदार वापसी ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान खींच लिया है. भुवी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने का एक फायदा यह भी है कि अब उन्हें ट्रेनिंग और रिकवरी के लिए ज्यादा समय मिल जाता है. उन्होंने कहा, 'मैं पहले भी वही चीजें करता था, लेकिन अब मेरे पास ट्रेनिंग और रिकवरी पर ज्यादा ध्यान देने का समय है.'
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में होगी वापसी? कैफ बोले- 36 की उम्र में भी वही जादू

भले ही भुवनेश्वर कुमार खुद वापसी को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहे हों, लेकिन आईपीएल 2026 में उनकी फॉर्म ने क्रिकेट फैन्स और एक्सपर्ट्स के बीच नई बहस छेड़ दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) और चयनकर्ता अनुभवी भुवी को फिर से टीम इंडिया में मौका देते हैं या नहीं,

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »