'Akki on fire' सेलिब्रेशन पर बवाल, आकाश सिंह की पर्ची पर भड़के अंबति रायडू-मिचेल मैक्लेनघन, बोले बैन करो!

अंबति रायडू और मिचेल मैक्लेनघन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पर्ची निकालने पर आकाश सिंह का मजाक उड़ाया और इसे एक ‘बकवास ट्रेंड’ बताकर इस पर बैन लगाने की बात कही.

Advertisement
आकाश सिंह के 'पर्ची' सेलिब्रेशन पर भड़के रायडु, बैन की मांग आकाश सिंह के 'पर्ची' सेलिब्रेशन पर भड़के रायडु, बैन की मांग

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज आकाश सिंह को आखिरकार प्लेइंग-11 में मौका मिला. 15 मई (शुक्रवार) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में आकाश ने तीन विकेट झटके और उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन के बाद जेब से पर्ची निकालकर सेलिब्रेशन किया.

उन्होंने संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल के विकेट लिए. आकाश सिंह ने सीएसके के खिलाफ विकेट्स लेने के बाद पर्ची निकाली, जिस पर 'Akki on fire' लिखा हुआ था.

Advertisement

लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबति रायडू और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन ने उनके इस सेलिब्रेशन पर आपत्ति जताई और बैन लगाने की मांग की है. 

अंबति रायडू ने इसे 'बकवास' बताया, जबकि मिचेल मैक्लेनघन ने सवाल उठाया कि आखिर आकाश सिंह के कितने आलोचक हैं और इन्होंने अभी ज्यादा मैच भी नहीं खेले हैं. 

मिचेल मैक्लेनघन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के 'टाइमआउट' शो में कहा, 'मैं बस ये जानना चाहता हूं कि आखिर किस वक्त उसने सोचा होगा कि टीवी पर ये निकालना कितना शानदार लगेगा और लोग उसे कूल समझेंगे. और मैं ये भी जानना चाहता हूं कि उसके कौन से दोस्त थे जिन्होंने कहा कि ये शानदार आइडिया है.'

अंबति रायडू ने कहा, 'शायद ये उसकी मैनिफेस्टेशन है. कई लोगों को ये पसंद नहीं आएगा, लेकिन ये मजाकिया और बकवास है.'

मिचेल मैक्लेनघन मौजूदा पीढ़ी के खिलाड़ियों को देखकर हैरान रह गए. उन्होंने कहा, 'सच में, ये देखकर हंसी आती है. मैं नई पीढ़ी को देखकर हैरान हूं और आईपीएल में पहली बड़ी परफॉर्मेंस के बाद ऐसा करना, जबकि अभी लोग तुम्हारा नाम तक ठीक से नहीं जानते भी नहीं. आखिर तुम्हारे कितने हेटर्स हैं? तुमने सिर्फ चार मैच खेले हैं. ये सब मुझे काफी दिलचस्प लगता है.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'दोबारा ऐसा मत करना. # ऐसा मत करो.'

अंबति रायडू और मिचेल मैक्लेनघन दोनों ने पर्ची सेलिब्रेशन पर बैन लगाने की मांग की. मैक्लेनघन ने कहा, 'मुझे लगता है कि इन पर्ची पर बैन लगा देना चाहिए.' रायडू  ने भी सहमति जताते हुए कहा, 'बिल्कुल बकवास. मेरा मतलब है कि आपको कहीं भी पर्ची लेकर नहीं आना चाहिए.'

मिचेल मैक्लेनघन ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि शायद कई खिलाड़ी जेब में पर्ची लेकर मैदान पर उतरते होंगे, लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें निकाल ही नहीं पाते. 

उन्होंने कहा, 'कितने खिलाड़ी मैदान पर जेब में कागज लेकर उतरते होंगे और फिर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, इसलिए वो पर्ची बाहर ही नहीं आती. क्या अब हर खिलाड़ी मैदान पर पर्ची लेकर जा रहा है?'

सिर्फ अंबति रायडू और मिचेल मैक्लेनघन ही नहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी इस ट्रेंड को बंद करने की बात कही. स्टेन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'अब वक्त आ गया है कि ये कागज वाले सेलिब्रेशन बंद किए जाएं. ये कभी ट्रेंड में था भी नहीं.'

कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं इस पर्ची सेलिब्रेशन में ?

अभिषेक शर्मा : 40 गेंदों में शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने दर्शकों को धन्यवाद देने के लिए कागज की पर्ची दिखाई थी.

Advertisement

रघु शर्मा : मुंबई इंडियंस के स्पिनर रघु शर्मा कहां पीछे रहने वाले थे. उन्होंने आईपीएल में अपना पहला विकेट लेने के बाद यह सेलिब्रेशन अपने आध्यात्मिक गुरु को समर्पित किया था. 

उर्विल पटेल: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक लगाने के बाद पर्ची  दिखाकर जश्न मनाया था. 

(Report- Vijay Singh)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement