IPL ने बनाया ऑटो ड्राइवर के बेटे को करोड़पति, कहा- अब खरीदूंगा घर

आईपीएल 10 के ऑक्शन में सिराज चौथे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने हैं, उन्होंने 2015-06 रणजी सीजन से प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी हिस्सा लिया था.

Advertisement
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज

संदीप कुमार सिंह

  • हैदराबाद,
  • 21 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

सोमवार को हुए आईपीएल ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की बोली लगी, लेकिन इन सभी में से एक हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद सिराज की जिंदगी बोली लगने के बाद बिल्कुल बदल गई. सिराज को हैदराबाद सनराइजर्स ने 2.60 करोड़ में खरीदा. सिराज के पिता हैदराबाद में ऑटो चलाने का काम करते हैं.

चौथे महंगे भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल 10 के ऑक्शन में सिराज चौथे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने हैं, उन्होंने 2015-06 रणजी सीजन से प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी. उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी हिस्सा लिया था.

Advertisement


22 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने अभी तक 11 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44 विकेट झटके हैं, उनका सर्वश्रेष्ठ 52 रन देकर 5 विकेट है. वहीं 10 टी-20 मैचों में उन्होंने कुल 16 विकेट लिए हैं, टी-20 में उनका 24 रन देकर 4 विकेट है.


बोली लगने के बाद सिराज ने कहा कि आईपीएल में खेलना उनका सपना था, अब वह इस कमाई से अपने माता-पिता के घर लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में पहली बात जो चल रही वो है हैदराबाद के अच्छे इलाके में अपने पिता मोहम्मद गौस और माता शबाना बेगम के लिए घर खरीदना. मोहम्मद सिराज ने बताया कि क्रिकेट खेलते हुए मुझे अपनी पहली कमाई याद है, उन्हें एक बार अच्छे प्रदर्शन के लिए 500 रुपये का ईनाम मिला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »