मिश्रा ने लगाई है हैट्रिक की 'हैट्रिक', लिस्ट में भारतीयों का दबदबा

अक्षर पटेल आईपीएल के इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने. इस मैच में पटेल ने अपने 4 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके हैट्रिक विकेट दिनेश कार्तिक, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा बने. कार्तिक और जडेजा 7वें ओवर के आखिरी दो गेंदों पर गिरे, जबकि जडेजा 11वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए.

Advertisement
अक्षर पटेल अक्षर पटेल

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2016,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 9 के 28वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के अक्षर पटेल ने गुजरात लायंस के खिलाफ हैट्रिक ली. इस हैट्रिक की बदौलत पंजाब ने गुजरात पर 23 रनों की जीत दर्ज की.

आईपीएल के इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने. इस मैच में पटेल ने अपने 4 ओवरों में 21 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके हैट्रिक विकेट दिनेश कार्तिक, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा बने. कार्तिक और जडेजा 7वें ओवर के आखिरी दो गेंदों पर गिरे, जबकि जडेजा 11वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए.

Advertisement

अब तक IPL में 14 हैट्रिक
ये आईपीएल के इतिहास की 14वीं हैट्रिक है. इससे पहले के 8 सीजन में 13 हैट्रिक बनी हैं. कुल 14 हैट्रिक में से 11 भारतीयों के नाम हैं. इस लिस्ट में कई हैरान करने वाले नाम हैं. पूरी सूची में स्पिनरों का दबदबा है. 14 में से 10 हैट्रिक गेंद घुमाने वाले बॉलर्स के नाम हैं.


लेग स्पिनर अमित मिश्रा इस लीग में तीन बार हैट्रिक ले चुके हैं. 2008 में हुए पहले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक ली. दूसरी 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ली, जबकि तीसरी 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए फिर से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ली.


अपनी बल्लेबाजी के लिए मशहूर बाएं हाथ के युवराज सिंह भी दो बार इस लीग में लगातार तीन-तीन विकेट ले चुके हैं. 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खिलाफ ली, जबकि दूसरी भी उसी साल डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ ली.

Advertisement

रोहित शर्मा भी हैं शामिल
आईपीएल में हैट्रिक लेने वालों में रोहित शर्मा का भी नाम है, जो कि हैरान कर देने वाला है. रोहित बहुत ही कम गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं. 2009 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाम को हासिल किया.


अमित मिश्रा, युवराज सिंह और रोहित शर्मा के अलावा इस लीग में हैट्रिक लेने वालें भारतीयों में लक्ष्मीपति बालाजी, प्रवीण कुमार, प्रवीन तांबे और अजित चंदीला हैं. चारों ने एक-एक बार आईपीएल में हैट्रिक ली है.

भारतीयों के अलावा ये इन्होंने भी किया ये कारनामा
वैसे तो आईपीएल में हैट्रिक लेने वालों में इंडियंस का ही दबदबा रहा हैं, लेकिन तीन विदेशी खिलाड़ियों ने भी ये करिश्मा कर दिखाया है. साउथ अफ्रीका के मखाया एंटिनी, वेस्टइंडीज के सुनील नरेन और ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन इस लिस्ट में शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement