हमारे पास अनुभवी स्पिनर्स, अफगानिस्तान के खिलाफ दिखाएंगे निर्ममता: रहाणे

अफगानिस्तान का भले ही यह पहला टेस्ट मैच हो, लेकिन रहाणे ने किसी भी टेस्ट टीम के खिलाफ ‘निर्ममता’ दिखाने की जरूरत पर जोर दिया, भले ही वह उसका डेब्यू मैच ही क्यों नहीं हो.

Advertisement
अजिंक्य रहाणे अजिंक्य रहाणे

तरुण वर्मा

  • बेंगलुरु,
  • 13 जून 2018,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में टीम में जगह पक्की नहीं होने के कारण भारत के कार्यवाहक टेस्ट कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा कि वह इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज की अपनी तैयारियों के संदर्भ में स्पष्ट तस्वीर पता करने लिए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से बात करेंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ कल यानी 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के बाद रहाणे को फिलहाल डेढ़ महीने तक खेलने का मौका नहीं मिल पाएगा, क्योंकि उन्हें लिमिटेड ओवरों की टीम से बाहर कर दिया गया है.

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज एक अगस्त से शुरू होगी, लेकिन इससे पहले तीन जुलाई से तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

रहाणे से पूछा गया कि अगले डेढ़ महीने में वह क्या करेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘देखिये, मैं नहीं जानता कि इस टेस्ट मैच के बाद क्या होने जा रहा है. लेकिन हां, मैं चयनकर्ताओं से जरूर बात करूंगा.'

ऐसी चर्चा है कि वह भारत ए की तरफ से कुछ मैचों में खेल सकते हैं, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

रहाणे ने कहा, ‘लेकिन मैं मुंबई में अपनी तैयारियां शुरू कर दूंगा जैसा कि मैं हमेशा बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स (बीकेसी) में करता रहा हूं. प्रत्येक सीरीज से पहले मैं अच्छी तैयारी करता हूं, लेकिन अभी मेरा ध्यान इस टेस्ट मैच पर है. हर टेस्ट मैच मायने रखता है और हमें यह मैच जीतना होगा.’

Advertisement

अफगानिस्तान का भले ही यह पहला टेस्ट मैच हो, लेकिन रहाणे ने किसी भी टेस्ट टीम के खिलाफ ‘निर्ममता’ दिखाने की जरूरत पर जोर दिया, भले ही वह उसका डेब्यू मैच ही क्यों नहीं हो. रहाणे ने कहा, ‘हम अफगानिस्तान को हल्के से नहीं ले रहे हैं. उनकी टीम बहुत अच्छी है. उनके पास अच्छे गेंदबाज हैं.'

रहाणे ने कहा, ‘एक टीम के तौर पर हम कुछ भी तय नहीं मानकर नहीं चल सकते, क्योंकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है. हमें मैदान पर निर्ममता दिखानी होगी. हां एक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर हम उनका सम्मान करते है, लेकिन हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम मैदान पर उतरकर 100 प्रतिशत से अधिक योगदान दें. हमें निर्मम होने की जरूरत है.’

दिनेश कार्तिक की तरह रहाणे ने अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनिकजई के इस बयान को तवज्जो नहीं दी कि उनके स्पिनर भारत के रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव से बेहतर हैं.

रहाणे ने कहा, ‘प्रत्येक सदस्य यह विश्वास करना चाहेगा कि उनकी टीम अच्छी है. आंकड़ों के बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन हम आंकड़ों पर ध्यान नहीं देना चाहते हैं. अश्विन, जडेजा और कुलदीप अनुभवी स्पिनर हैं. किसी भी दिन आपकी मानसिकता अंतर पैदा करती है.’

रहाणे ने कहा कि पिछले तीन दिन लंबे फॉर्मेट के अनुरूप खुद को ढालने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहे. उन्होंने कहा, ‘बेंगलुरु में हमने दो अभ्यास सत्रों में हिस्सा लिया और ये शानदार रहे. आईपीएल के बाद यह महत्वपूर्ण था कि हम अपनी मानसिकता बदलें. हम अफगानिस्तान को हल्के से नहीं ले रहे हैं.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement