IND-W vs SL-W: टीम इंडिया का धमाल... श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली है. शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को पांच विकेट से मात दी.

Advertisement
Team India (@SL Cricket) Team India (@SL Cricket)

aajtak.in

  • दांबुला,
  • 25 जून 2022,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST
  • भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका में लहराया परचम
  • श्रीलंका को दूसरे टी20 में मात देकर जीती सीरीज

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दूसरे टी20 मुकाबले में पांच विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. शनिवार को दांबुला स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में 125 रनों के टारगेट को भारत ने पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. टीम इंडिया की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मैच 27 जून को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

Advertisement

मंधाना ने खेली ताबड़तोड़ पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. मंधाना ने 34 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल थे. शेफाली वर्मा (17) और एस. मेघना ( 17)  ने भी उपयोगी पारी खेलकर मंधाना का अच्छा साथ निभाया. बाद में हरमनप्रीत ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत के द्वार तक पहुंचा दिया. श्रीलंका की ओर से ओसादी रणसिंहे और इनोका रणवीरा ने दो-दो विकेट चटकाए.

श्रीलंका को मिली थी अच्छी शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. वी. गुणरत्ने ओर कप्तान चमारी अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवरों में 87 रनों की साझेदारी की. गुणरत्ने ने 45 और अटापट्टू ने 43 रनों की पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवा दिए.

Advertisement

नतीजतन श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 125 रनों का ही स्कोर खड़ा कर पाई. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. वहीं राधा यादव, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर और हरमनप्रीत कौर को एक-एक सफलता प्राप्त हुई.

सीरीज जीत से बढ़ेगा मनोबल

वूमेन्स वनडे विश्व कप 2022 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय महिला टीम अपना पहला सीरीज खेल रही थी. साथ ही मिताली राज के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का यह पहला सीरीज है. अब श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत से भा्रत का मनोबल काफी बढ़ा होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement