'होमवर्क पूरा...', सुपर-8 के मुकाबले से पहले ज‍िम्बाब्वे ने दी टीम इंड‍िया को वॉर्न‍िंग, फंसाने का प्लान भी बताया

सुपर-8 के अहम मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ ठोस रणनीति तैयार कर ली है. जिम्बाब्वे टीम के ऑलराउंडर ने कहा कि टीम ने भारतीय बल्लेबाजी, खासकर ऑफ-स्पिन के खिलाफ कमजोरी, पर खास काम किया है. दोनों टीमें पिछली हार से उबरकर वापसी की कोशिश में हैं, जिससे मुकाबला बेहद निर्णायक बन गया है.

Advertisement
रयान बर्ल ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है (Photo: AP) रयान बर्ल ने भारतीय टीम को चेतावनी दी है (Photo: AP)

aajtak.in

  • चेन्नई ,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने रणनीतिक रूप से पूरी तैयारी का दावा किया है. टीम के ऑलराउंडर रयान बर्ल (Ryan Burl) ने कहा कि उनकी टीम ने भारतीय लाइन-अप के खिलाफ 'होमवर्क' पूरा कर लिया है और मैच-अप के हिसाब से बॉल‍िंग ऑप्शन तैयार हैं.

Advertisement

बर्ल के मुताबिक भारतीय टीम पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत करती है और अगर शुरुआती विकेट नहीं गिरते तो बल्लेबाज पूरे मैच में दबाव बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिम्बाब्वे के पास विविधता भरा बॉलिंग अटैक है, जो उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

जिम्बाब्वे ने खास तौर पर भारतीय टीम में मौजूद बाएं हाथ के बल्लेबाजों और धीमी पिचों पर उनकी परेशानी को ध्यान में रखकर प्लान‍िंग बनाई है. टीम को भरोसा है कि ऐसी परिस्थितियों में ऑफ-स्पिन असरदार साबित हो सकती है.

तो स‍िकंदर रजा करेंगे बॉल‍िंग अटैक की शुरुआत
संकेत हैं कि कप्तान सिकंदर रजान नई गेंद से ही आक्रमण की शुरुआत कर सकते हैं. उनका पहला टारगेट भारतीय ओपनर अभ‍िषेक शर्मा और ईशान किशन को जल्द से जल्द न‍िपटाना होगा. 

अभिषेक इस टूर्नामेंट में दो बार ऑफ-स्पिन के खिलाफ शून्य पर आउट हो चुके हैं, जबकि पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने किशन को चार गेंद में पवेलियन भेज दिया था.

Advertisement

दोनों टीमों पर वापसी का दबाव
सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में भारत को साउथ के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने 107 रन से हराया. हालांकि बर्ल इस हार को सीख के रूप में देख रहे हैं. उनका मानना है कि टूर्नामेंट में यह टीम का पहला खराब मैच था और इससे सुधार का मौका मिला है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों टीमें वापसी की तलाश में हैं, इसलिए मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी होगा.

टूर्नामेंट में बर्ल का प्रदर्शन

इस वलर्ड कप में में बर्ल का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है. श्रीलंका के खिलाफ 12 गेंदों पर 23 रन की तेज पारी खेली. ऑस्ट्रेल‍िया के खिलाफ मुश्किल परिस्थितियों में 30 गेंदों पर 35 रन बनाए.वेस्टइंडीज के खिलाफ वह खाता नहीं खोल सके.गेंदबाजी में उन्होंने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक विकेट लिया, जबकि कैरेबियाई टीम के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला.

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह. 

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजारबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, बेन करन.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement