रोहित शर्मा पर BCCI बना रहा है नया प्लान, इंग्लैंड सीरीज में नहीं चले तो कट सकता है पत्ता... कोहली-राहुल भी रडार पर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अगर वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए तो BCCI भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है. बोर्ड सीनियर खिलाड़ियों के विकल्प तैयार करना चाहता है, जबकि शुभमन गिल ने रोहित और विराट को टीम का अहम हिस्सा बताते हुए उनका समर्थन किया है.

Advertisement
इंग्लैंड सीरीज में रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा, फ्लॉप हुए तो BCCI ले सकता है बड़ा फैसला (Photo: ICC) इंग्लैंड सीरीज में रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा, फ्लॉप हुए तो BCCI ले सकता है बड़ा फैसला (Photo: ICC)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार (14 जुलाई) से शुरू हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज सिर्फ दोनों टीमों के लिए ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के करियर के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है और इस सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन सेलेक्टर्स की नजर में रहेगा.

Advertisement

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, अगर रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो BCCI उनके भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है. बोर्ड सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के विकल्प भी तैयार रखना चाहता है, क्योंकि ये खिलाड़ी अब सालभर में सीमित वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. हालांकि केएल राहुल टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं. 

अफगानिस्तान सीरीज से शुरू होनी थी रोटेशन की योजना
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BCCI सीनियर खिलाड़ियों के रोटेशन प्लान पर पहले ही काम शुरू कर चुका था. इसकी शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज से होनी थी. उस सीरीज में रोहित शर्मा को आराम देने की प्लान‍िंग थी.

हालांकि टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव के चलते ऐसा नहीं हो सका. शुभमन गिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभाली, जबकि रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की. इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए जायसवाल ने शतक जड़ा और टीम मैनेजमेंट की योजनाओं में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी.

Advertisement

शुभमन गिल ने रोहित और विराट का किया बचाव
इन अटकलों के बीच मौजूदा कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का खुलकर सपोर्ट किया. गिल ने कहा कि दोनों दिग्गज पिछले एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं और बड़े मुकाबलों में उनका अनुभव टीम के लिए बेहद कीमती है.

गिल ने कहा- रोहित शर्मा और विराट कोहली पिछले एक दशक से भारतीय बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ रहे हैं. दोनों अभी भी टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. अलग-अलग परिस्थितियों में उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है और उनका अनुभव टीम के लिए बेहद मूल्यवान है.

हालिया वनडे रिकॉर्ड देता है रोहित का साथ
39 वर्षीय रोहित शर्मा ने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है. उन्होंने वजन कम कर खुद को वनडे क्रिकेट के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया है. इसका असर उनके प्रदर्शन में भी साफ दिखाई दिया है.

रोहित ने अपनी पिछली 10 वनडे पारियों में 471 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 102.16 रहा है. उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 121 रन रहा.

अब सभी की निगाहें इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज पर हैं. जहां एक ओर रोहित के पास अपनी उपयोगिता फिर साबित करने का मौका होगा, वहीं दूसरी ओर सेलेक्टर्स  भविष्य की टीम तैयार करने की दिशा में अपनी रणनीति को आगे बढ़ा सकते हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »