पुजारा के नाम सेंचुरियन टेस्ट में दर्ज हुआ यह बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिससे हर खिलाड़ी दूर रहना चाहेगा.

Advertisement
चेतेश्वर पुजारा चेतेश्वर पुजारा

विश्व मोहन मिश्र

  • सेंचुरियन,
  • 17 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

भारतीय टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिससे हर खिलाड़ी दूर रहना चाहेगा.

पुजारा मैच के आखिरी और पांचवें दिन बुधवार को भारत की दूसरी पारी में रन आउट हुए. इसी के साथ वह टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रन आउट होने वाले भारत के पहले और दुनिया के 23वें बल्लेबाज बन गए हैं.

Advertisement

पार्थिव पटेल ने वर्नोन फिलेंडर की एक गेंद गली की दिशा में खेली जिस पर पुजारा और पार्थिव ने आसानी से दो रन ले लिए थे, लेकिन तभी पुजारा ने तीसरे की कोशिश की और डिविलियर्स ने थ्रो सीधे विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में दी.

पुजारा ने डाइव मार कर अपने आप को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक डी कॉक गिल्लियां बिखेर चुके थे. पहली पारी में पुजारा रन आउट हुए थे. पहली पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर पुजारा ने अपनी पारी की पहली ही गेंद खेली थी.

उन्होंने लुंगी नागिदी की गेंद को मिडऑन की तरफ खेला और रन चुराने की कोशिश की. नागिदी ने सीधा थ्रो नॉन स्ट्राइक पर मारकर पुजारा को पवेलियन भेज दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »