जिम्बाब्वे के खिलाफ अंतिम टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को बढ़त

भारत और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमें यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.

Advertisement
दोनों टीमें एक एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं दोनों टीमें एक एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं

अभिजीत श्रीवास्तव / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

भारत और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा. दोनों टीमें यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी. जिम्बाब्वे ने हरारे में ही खेला गया पहला मैच 2 रनों से अपने नाम किया था जबकि भारत ने सोमवार को जोरदार वापसी करते हुए दूसरा मुकाबला 10 विकेट से जीता था.

Advertisement

बुधवार को के नेतृत्व वाली की युवा टीम भी अपने नाम कर दौरे का अच्छा अंत करना चाहेगी.

दूसरे मैच में युवा तेज गेंदबाज बरिंदर सरन के अलावा भारत की सलामी जोड़ी लोकेश राहुल और मनदीप सिंह ने टीम को आसनी से जीत दिलाई थी. सरन ने इस मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे. यह पर्दापण मैच में किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. जसप्रीत बुमराह ने भी सरन का अच्छा साथ दिया था और तीन विकेट झटके थे, जिसके कारण जिम्बाब्वे की टीम पूरे 20 ओवर में नौ विकेट पर 99 रन ही बना सकी थी. इसके बाद राहुल और मनदीप ने बिना कोई विकेट गंवाए भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई थी. मनदीप ने इस मैच में अपना पहला अर्धशतक बनाया था.

Advertisement

धोनी के पुराने इतिहास को देखते हुए उम्मीद है कि वह मैच जीताने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे. वहीं, दूसरी तरफ मेजबान भी इस सीरीज का सकारात्मक अंत चाहेंगे. पहला मैच जीतने के साथ ही उनके लिए यह यादगार सीरीज बन गई है और वह चाहेंगे की आखिरी मैच में एक बार और भारत को चौंकाते हुए वह जीत हासिल करें. पहले मैच में 26 गेंदों में 54 रनों की पारी खेल टीम को मजबूत लक्ष्य प्रदान करने वाले पूर्व कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा के अलावा टीम के खिलाड़ी हर क्षेत्र में कमजोर ही दिखे हैं. आज के मैच में टीम के कप्तान ग्रीम क्रेमर चाहेंगे की चामु चिबाबा, हेमिल्टन मासाकाड्जा, सिकंदर रजा, चिगुम्बुरा और मैलक्म वालेर सभी बल्ले से अहम योगदान दें.

टीमें (संभावित):
भारत: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यजुवेंद्र चहल, रिषि धवन, फैज फजल, केदार जाधव, धवल कुलकर्णी, मंदीप सिंह, करुण नायर, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, बरिंदर सरन, जयदेव उनादकत और जयंत यादव.

जिम्बाब्वे: ग्रीम क्रेमर (कप्तान), सिकंदर रजा बट, ब्रियान चारी, टेंडाई चाटारा, चामुनओरवा चिबाबा, एल्टन चिगम्बुरा, नेविले माडजिवा, टिमयसेन मारुमा, हेम्लिटन मासाकाड्जा, वेलिंगटन मासाकाड्जा, पीटर जोसेफ मूर, तपिवा मुफुद्जा, तिनोतेंडा मुतोम्बोद्जी, रिचमोंड मुतुम्बामी, तौरइ मुजराबानी, वुसिमुजी सिबांडा, डोनाल्ड टिरिपानो और मैक्लम वालेर.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »