टॉप ऑर्डर धड़ाम, मिडिल ऑर्डर भरभराया, टेलेंडर ढेर... आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार की पूरी कहानी

भारतीय टीम के पास 28 जून को इसी मैदान पर होने वाले दूसरे टी20I मुकाबले में वापसी करने का मौका होगा. अगर श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को सीरीज बचानी है तो उसे अपनी बल्लेबाजी यूनिट की कमजोरियों को तुरंत दूर करना पड़ेगा.

Advertisement
भारत को आयरलैंड के हाथों मिली करारी शिकस्त... (Photo: PA Photos/Getty Images) भारत को आयरलैंड के हाथों मिली करारी शिकस्त... (Photo: PA Photos/Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेलफास्ट,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में पराजय का मुंह देखना पड़ा. शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट में खेले गए सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 34 रनों से हार मिली. 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में सिर्फ 148 रनों पर सिमट गई.

Advertisement

यह हार किसी एक खिलाड़ी या एक विभाग की वजह से नहीं हुई. टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा, मिडिल ऑर्डर दबाव में बिखर गया और टेलेंडर्स चमत्कार नहीं कर सके. भारतीय टीम की गेंदबाजी भी डेथ ओवर्स में उतनी खास नहीं रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने तो चार ओवरों के स्पेल में 57 रन लुटा दिए. यही भारत की हार की सबसे बड़ी कहानी रही.

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही झटके लग गए. विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन सिर्फ 5 रन बनाकर डेब्यूटेंट जय मूंदरा का शिकार बने. इसके बाद ईशान किशन भी महज 1 रन बनाकर लौट गए. नए कप्तान श्रेयस अय्यर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन चलते बने. भारत ने 60 रनों के स्कोर तक अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे. ऐसे में टीम दबाव में आ गई.

Advertisement

सिर्फ अभिषेक शर्मा चल पाए
एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन अभिषेक शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी थी. उन्होंने आयरिश गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और महज 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया. अभिषेक ने 20 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे. पावरप्ले में भारत के 68 रनों में से 47 रन अकेले अभिषेक के बल्ले से आए.

हालांकि अभिषेक शर्मा का विकेट गिरते ही भारतीय पारी की रफ्तार भी थम गई. मिडिल ऑर्डर में उप-कप्तान तिलक वर्मा (19) और वॉशिंगटन सुंदर (9 रन) ने निराश किया. नतीजा यह हुआ कि 100 रनों के स्कोर तक भारत के 6 विकेट गिर गए. यहीं से मुकाबला भारत के हाथ से निकलता दिखाई देने लगा.

शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने सातवें विकेट के लिए 35 रन जोड़कर कुछ देर के लिए भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा. शिवम ने 25 रन बनाए, जबकि अक्षर ने 15 रनों का योगदान दिया. जब शिवम से बड़े शॉट्स की दरकार थी, तब जय मूंदरा ने उन्हें कॉट एंड बोल्ड कर दिया. इसके बाद अक्षर भी बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए. यहीं से भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई.

शिवम दुबे और अक्षर पटेल के आउट होने के बाद हर्षित राणा (8 रन) और अर्शदीप सिंह (2 रन) भी ज्यादा देर नहीं टिक सके. निचले क्रम के बल्लेबाज लक्ष्य के दबाव को झेल नहीं पाए और पूरी टीम 148 रनों पर सिमट गई.

Advertisement

डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने काटा गदर
आयरलैंड की जीत के सबसे बड़े नायक उसके दो डेब्यूटेंट खिलाड़ी रहे. तेज गेंदबाज मैथ्यू हॉलार्ड ने तीन विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी, जबकि लेफ्ट-आर्म पेसर जय मूंदरा ने दो बड़े विकेट हासिल किए. स्पिनर मैथ्यू हम्प्रीज ने भी तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को बिखेर दिया.

मुकाबले में भारत ने प्रसिद्ध राणा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड को शुरुआती झटके जरूर दिए थे. लेकिन कप्तान लोर्कन टकर (50) और गैरेथ डेलानी (49) की पारियों ने मैच का रुख बदल दिया. खासकर 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ आए 27 रन भारत पर भारी पड़ गए. यही रन बाद में जीत और हार का अंतर साबित हुए.

सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 टीम की कमान संभाल रहे श्रेयस अय्यर के लिए यह शुरुआत निराशाजनक रही. कप्तान बल्ले से भी फ्लॉप रहे और टीम भी हार गई. उधर, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला, जिससे करोड़ों भारतीय फैन्स का इंतजार और बढ़ गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »