IND A vs NZ A: 13 रन पर 3 विकेट, फिर कीवी टीम का पलटवार... बॉयल-फॉक्सक्रॉफ्ट ने बढ़ाई इंडिया-ए की टेंशन

दूसरे दिन की शुरुआत में इंडिया-ए की टीम हावी दिख रही थी, लेकिन मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया. अब तीसरे दिन इंडिया-ए को मुकाबले में वापसी के लिए शुरुआती विकेटों की जरूरत होगी, जबकि न्यूजीलैंड-ए पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा.

Advertisement
मैथ्यू बॉयल ने न्यूजीलैंड-ए के लिए जड़ा शतक. (Photo: Screengrab/Sony LIV) मैथ्यू बॉयल ने न्यूजीलैंड-ए के लिए जड़ा शतक. (Photo: Screengrab/Sony LIV)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • क्राइस्टचर्च,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड-ए ने शानदार वापसी की है. दूसरे दिन (1 नवंबर) का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड-ए ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट पर 218 रन बना लिए.

मैथ्यू बॉयल 148 गेंदों पर 107 रन बनाकर नाबाद हैं. बॉयल ने अपनी पारी में 14 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया है. वहीं डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने नौ चौके की मदद से 180 बॉल पर नाबाद 80 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड-ए पहली पारी के आधार पर अब इंडिया-ए से सिर्फ 128 रन पीछे है.

Advertisement

13 रनों के स्कोर तक गिरे थे 3 विकेट
एक समय न्यूजीलैंड-ए की शुरुआत बेहद खराब रही थी. मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को महज 13 रनों के स्कोर तक तीन झटके दे दिए. लेकिन इसके बाद मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने भारतीय गेंदबाजों को कोई और सफलता हासिल नहीं करने दी. दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 205 रन जोड़कर न्यूजीलैंड A को मुश्किल से बाहर निकाला. 

मैथ्यू बॉयल ने चाय के बाद बल्लेबाजी की रफ्तार बढ़ाई और 141 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. दूसरी ओर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को 20 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जब कप्तान ध्रुव जुरेल स्टम्पिंग का मुश्किल मौका पूरा नहीं कर सके.

इससे पहले इंडिया-ए ने दिन की शुरुआत 7 विकेट पर 291 रनों से की. इंडिया-ए ने अपने स्कोरं में 55 रन और जोड़े. ध्रुव जुरेल ने अपना शतक पूरा किया, जबकि आकाश दीप ने अर्धशतक जड़ते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. जुरेल ने 105 और आकाश दीप ने 68 रनों का योगदान दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »