मिताली बोलीं- श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

मिताली ने कहा,  श्रीलंका के खिलाफ हमें अपने खेल के स्तर को और उठाने की जरूरत होगी.”

Advertisement
मिताली राज मिताली राज

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

आईसीसी महिला विश्व कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है. हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने बल्लेबाजों को प्रदर्शन में सुधार लाने की नसीहत दी है. मिताली ने बल्लेबाजों से कहा है कि वो श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं और अच्छी साझेदारी करें.

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रही बल्लेबाजी

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी बिखर गई थी और मिताली ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले से पहले बल्लेबाजी में सुधार लाने को कहा है. मिताली ने कहा, ”लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ जाती है. हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है. हमें अच्छी साझेदारी करनी होगी जिससे हम बड़ा स्कोर कर सकें.”

श्रीलंका के खिलाफ खेल में करना होगा सुधार

आपको बता दें कि मिताली का ये बयान तब आया है जब टीम का बल्लेबाजी क्रम पाकिस्तान के खिलाफ ढह गया था और पूरी टीम 50 ओवरों में 169 रनों पर ही सिमट गई थी. हालांकि गेंदबाजों के दमपर भारत ने मुकाबले को जीत लिया था. भारत की तरफ से एकता बिष्ट ने 5 विकेट झटके थे. मिताली ने कहा, ”पाकिस्तान के खिलाफ हमारे स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की थी. तेज गेंदबाज भी अच्छी लय में दिख रहे हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ हमें अपने खेल के स्तर को और उठाने की जरूरत होगी.”

Advertisement

सेमीफाइनल पर होगी टीम इंडिया की निगाहें

आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका जहां अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है तो वहीं भारतीय टीम ने अब तक अपना हर मैच जीता है. श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम का इरादा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाने का होगा. फिलहाल भारतीय टीम प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »