कोच बने रहना चाहते हैं लैंगर, भारत से मिली हार के बाद से हैं निशाने पर

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. वह अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने वाली भारतीय टीम से मिली हार के बाद से आलोचना का सामना कर रहे हैं.

Advertisement
Justin Langer (Getty) Justin Langer (Getty)

aajtak.in

  • ग्रोस आइलेट,
  • 09 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST
  • ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है
  • रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने AUS से टेस्ट सीरीज जीती थी

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. वह अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेलने वाली भारतीय टीम से मिली हार के बाद से आलोचना का सामना कर रहे हैं.

इस साल जनवरी में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर टेस्ट सीरीज जीती थी. भारतीय टीम में नियमित कप्तान विराट कोहली नहीं थे और चोट के कारण कई अन्य खिलाड़ी भी बाहर थे.

Advertisement

लैंगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कहा, ‘कुछ बातें बड़ी कन्फ्यूज करने वाली थीं. सच कहूं तो मैं काफी आहत भी हुआ. पिछले तीन साल से मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी.’

उन्होंने कहा, ‘अगर बोर्ड और सीईओ और हाई परफॉर्मेंस मैनेजर को लगता है कि मैं कोच के रूप में सही हूं तो मेरा पद छोड़ने का कोई इरादा नहीं. मुझे अपने काम से प्यार है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं भारत से वह सीरीज हारना नहीं चाहता था. कोई भी हारना नहीं चाहता. मैं अपने काम के प्रति समर्पित हूं. मुझे अपना काम पसंद है. मुझे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से प्यार है. मुझे खिलाड़ियों से प्यार है. मुझे उम्मीद है कि पिछले तीन साल से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया आगे भी जारी रहेगी.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »