क्रिकेट छोड़ हार्दिक पंड्या ने थामा बेसबॉल बैट, MrBeast को हराकर जीते लाखों रुपए, फ‍िर दान की पूरी रकम

हार्दिक पंड्या ने मशहूर यूट्यूबर म‍िस्टर बीस्ट ( MrBeast) के बेसबॉल होम रन चैलेंज में उन्हें हराकर 1 लाख डॉलर (करीब 94.9 लाख रुपये) जीते. भारतीय ऑलराउंडर ने पूरी रकमचैरिटी संस्थाओं को दान कर दी. हार्दिक फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं और न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं खेल रहे.

Advertisement
टीम इंडिया से दूर हार्दिक का बड़ा कारनामा, MrBeast को हराया (Image: Instagram/@mrbeast) टीम इंडिया से दूर हार्दिक का बड़ा कारनामा, MrBeast को हराया (Image: Instagram/@mrbeast)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई द‍िल्ली ,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने क्रिकेट के मैदान से बाहर भी बड़ा कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मशहूर कंटेंट क्रिएटर म‍िस्टर बीस्ट (MrBeast) को उनके ही चैलेंज में शिकस्त देकर 1 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 94.9 लाख रुपये) की इनामी राशि जीत ली. हालांकि, हार्दिक ने यह रकम अपने पास रखने के बजाय जरूरतमंदों की मदद के लिए दान कर दी.

Advertisement

दरअसल, म‍िस्टर बीस्ट ने अपने एक वीडियो में अलग-अलग खेलों के दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया था. इसी वीडियो में हार्दिक पंड्या भी नजर आए. उनके सामने बेसबॉल (Baseball) होम रन चैलेंज था. इसमें खिलाड़ियों को बेसबॉल को मैदान के बाहर पहुंचाना था और अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा होम रन लगाने थे.

हार्दिक ने इस चुनौती में म‍िस्टर बीस्ट को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की और 100,000 डॉलर का इनाम अपने नाम किया. लेकिन इस जीत को उन्होंने सामाजिक मदद से जोड़ दिया. 33 वर्षीय हार्दिक ने पूरी इनामी राशि ऐसी कई चैरिटी संस्थाओं को दान कर दी, जो जरूरतमंद कुत्तों के कल्याण और वंचित बच्चों की मदद के लिए काम करती हैं.

हार्दिक पंड्या की क्रिकेट से इतर इस गतिविधि के बीच उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी भी चर्चा में है. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद में खेला था. इसके बाद वह सिर्फ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान पर उतरे.

Advertisement

हार्दिक ने अपना पिछला प्रतिस्पर्धी मुकाबला 24 मई को आईपीएल में खेला था. इसके बाद वह कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज से बाहर रहे. इनमें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के अलावा आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा शामिल है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भी हार्दिक नहीं खेले. अब वह न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे का भी हिस्सा नहीं हैं. इस तरह उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूरी लगातार बढ़ रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »