GT vs SRH, IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटन्स की पारी लड़खड़ाई, साई सुदर्शन 61 रन बनाकर आउट

Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad IPL Live Cricket Score: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं. दोनों ही टीमों प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार हैं.

Advertisement
आईपीएल में आज गुजरात-हैदराबाद की टक्कर. (Photo: PTI) आईपीएल में आज गुजरात-हैदराबाद की टक्कर. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-56 में आज (12 मई) गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.

मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन शानदार रहा है. गुजरात टाइटन्स ने 11 में से 7 मुकाबले जीते हैं और उसके 14 अंक हैं. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 11 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है. सनराइजर्स हैदराबाद के भी 14 पॉइंट्स हैं. गुजरात-हैदराबाद मैच जुड़े अपडेट्स के लिए इस स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...

Advertisement

ऐसी रही है गुजरात टाइटन्स की बैटिंग
गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल (5 रन) का विकेट गंवा दिया, जो प्रफुल्ल हिंगे का शिकार बने. प्रफुल्ल हिंगे ने भी फिर खतरनाक बल्लेबाज जोस बटलर को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. बटलर ने केवल 7 रन बनाए. इसके बाद निशांत सिंधु और और साई सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी कर इनिंग्स को संभाला. निशांत ने 22 रनों का योगदान दिया और उनका विकेट पैट कमिंस ने झटका.

यहां से वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन ने चौथे विकेट के लिए 60 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. सुदर्शन को तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने चलता किया.

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्स ने 5 मैचों में जीत दर्ज की. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मुकाबला जीता. साथ ही एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच जो दो मुकाबले खेले गए थे, उनमें गुजरात टाइटन्स ने बाजी मारी थी.

गुजरात vs हैदराबाद h2h
कुल IPL मैच: 7
गुजरात ने जीते: 5
हैदराबाद ने जीते: 1
बेनतीजा: 1

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement