ENG vs IND: भारत ने इंग्लैंड को T20 में धोया, ACL इंजरी के बाद लौटीं यास्तिका भाट‍िया ने काटा गदर, जेम‍िमा ने भी जमाया रंग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 38 रनों से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इस मैच में यास्तिका भाटिया ने 40 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद यास्त‍िका ने अपनी ACL सर्जरी के बारे में बात की और बताया कैसे उन्हे सबकुछ शुरुआत से बनाना पड़ा.

Advertisement
यास्त‍िका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में फिफ्टी लगाई (Photo: X/@BCCIWomen) यास्त‍िका भाटिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में फिफ्टी लगाई (Photo: X/@BCCIWomen)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे का आगाज़ धमाकेदार अंदाज में किया. पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेज़बान इंग्लैंड को 38 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. 

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी ही स्मृति मंधाना का विकेट गंवा दिया. हालांकि इसके बाद यास्त‍िका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने पारी को संभालते हुए तेज रन बटोरे.

Advertisement

यास्तिका ने 40 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं जेमिमा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 40 गेंदों में 69 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 10 चौके और 1 छक्का देखने को मिला.

आखिरी ओवरों में दीप्ति शर्मा ने तेज़ रन जोड़कर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 188/7 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने चार ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. 

जवाब में 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और क्रांति गौड़ ने लगातार दो बड़े झटके देते हुए सोफिया डंकले और एलिस कैप्सी को पवेलियन भेज दिया.

Advertisement

शुरुआती विकेट गिरने के बाद एमी जोन्स  ने पारी को संभालने की कोशिश की. उन्होंने 48 गेंदों में 67 रन की जुझारू पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल रहे. वहीं हीथर नाइट ने 21 रन बनाकर उनका साथ दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाजी बड़ी साझेदारी नहीं कर सके.

इसके बाद नंदनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया. उन्होंने सिर्फ 23 रन देकर 3 अहम विकेट झटके और इंग्लैंड के मध्यक्रम को बिखेर दिया. दबाव के बीच उनके स्पेल ने मेजबान टीम की रनगति पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया.

वहीं दीप्ति शर्मा ने भी अहम सफलता हासिल की, जबकि तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने आखिरी ओवरों में बेहद सधी हुई गेंदबाज़ी की. एमी जोन्स को छोड़ दें तो इंग्लैंड की बाकी बल्लेबाज़ भारतीय अटैक के सामने संघर्ष करती नजर आईं.

यह भी पढ़ें: Yashtika Bhatia: यास्तिका भाटिया ने 'धोनी स्टाइल' में किया अनुष्का संजीवनी को रन-आउट, हर कोई रह गया हैरान Video

नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन ही बना सकी और भारत ने मुकाबला 38 रन से अपने नाम कर लिया. अगले महीने टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिली इस जीत ने भारतीय टीम के आत्मविश्वास को भी बड़ा बढ़ावा दिया है.

Advertisement

इस मैच में जेमिमा रॉड्रिग्स को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब मिला. इस मैच में यास्त‍िका भाटिया और जेमिमा रॉड्रिग्स ने तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की थी. 

इस मैच के बाद यास्त‍िका भाटिया ने अपनी ACL सर्जरी के बारे में भी बात की 

भारतीय महिला क्रिकेटर यास्त‍िका भाटिया ने ACL सर्जरी के बाद अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि जिन लोगों की ACL सर्जरी हुई है, वे जानते हैं कि यह कितना कठिन होता है, क्योंकि उस पैर की पूरी मसल लगभग खत्म हो जाती है. आपको सच में सब कुछ फिर से शुरुआत से बनाना पड़ता है'. 

बाएं हाथ की बल्लेबाज ने बताया कि रिहैब के दौरान कई ऐसे दिन आए, जब उन्हें कोई प्रगति नजर नहीं आती थी. उन्होंने कहा, 'सर्जरी के बाद रिहैब प्रक्रिया काफी मुश्किल थी. कई दिन ऐसे थे जब कुछ भी होता नहीं दिख रहा था और कोई सुधार नजर नहीं आ रहा था. लेकिन मैं हर दिन लगातार मेहनत करती रही'. 

यास्तिका ने आगे कहा, 'कई महीनों बाद जाकर मुझे सुधार दिखना शुरू हुआ. मेरे आसपास का सपोर्ट सिस्टम बहुत शानदार था. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का स्टाफ, परिवार, दोस्त और टीममेट्स जैसे जेमिमा (जेमिमा रॉड्रिग्स) लगातार मेरा हालचाल लेते रहते थे. मैं सभी की बहुत आभारी हूं...आखिर में सब अच्छा ही हुआ'. 

Advertisement

इस चोट की वजह से यास्तिका को पिछले साल भारत में हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनने का मौका भी गंवाना पड़ा था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »