जेम्स विंस और जेक बॉल इंग्लिश टेस्ट टीम में शामिल दो नए चेहरे

हैम्पशायर के बल्लेबाज जेम्स विंस और नॉटिंघमशायर के सीम गेंदबाज जेक बॉल को श्रीलंका के साथ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है. दोनों पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं.

Advertisement
जेम्स विंस जेम्स विंस

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2016,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

हैम्पशायर के बल्लेबाज जेम्स विंस और नॉटिंघमशायर के सीम गेंदबाज जेक बॉल को श्रीलंका के साथ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम में शामिल किया गया है. दोनों पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं.

कप्तान के साथ पारी की शुरुआत करेंगे जबकि मिडिलसेक्स के लिए इस सीजन में धीमी शुरुआत करने वाले निक काम्पटन को तीसरे क्रम पर बनाए रखा गया है.

Advertisement

विंस पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. विंसी को जेम्स टेलर के असमय संन्यास के बाद टीम में जगह मिली है. टेलर ने दिल की बीमारी के कारण संन्यास ले लिया है. जबकि बॉल ने डिविजन वन के इस सत्र में सर्वाधिक 19 विकेट लेकर टीम में अपनी जगह बनाई है.

इंग्लैंड की टीम: एलिस्टर कुक (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयर्सटो, जेक बॉल, स्टुअर्ट ब्रॉड, निक काम्पटन, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, जोए रूट, बेन स्टोक्स और जेम्स विंस.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement