श्रीलंकाई कप्तान ने PSL को कहा बाय-बाय, अब IPL में इस टीम से खेलेंगे

आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. आईपीेएल की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा, जब सैम करन इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए. राजस्थान रॉयल्स ने करन का रिप्लेसमेंट खोज लिया है.

Advertisement
दासुन शनाका ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी. (Photo: AP) दासुन शनाका ने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

श्रीलंका की टी20 टीम के कप्तान दासुन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. दासुन शनाका अब को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन मे भाग लेने का मौका मिलने जा रहा है, इसी को ध्यान में ऱखते हुए उन्होंने ये फैसला लिया है.

न्यूजवायर (NewsWire) की रिपोर्ट के मुताबिक दासुन शनाका ने IPL टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ बातचीत की है. अब उन्हें इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल करने का फैसला किया है. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें सैम करन के विकल्प के रूप में देखा, जो ग्रोइन इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अबरार पर गावस्कर के बयान से छिड़ी बहस... पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर बंटा क्रिकेट जगत

दासुन शनाका इससे पहले आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स (GT) का हिस्सा रह चुके हैं. उस सीजन में उन्होंने 3 मैच खेलकर 26 रन बनाए थे. हालांकि, आईपीएल 2026 के लिए आयोजित प्लेयर्स मिनी ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. शनाका ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा था.

मुजारबानी ने भी दिया था झटका
इसी बीच पीएसएल के 11वें सीजन से खिलाड़ियों के हटने का सिलसिला जारी है. ब्लेसिंग मुजारबानी (जिम्बाब्वे) और गुडाकेश मोती (वेस्टइंडीज) पहले ही टूर्नामेंट से हट चुके हैं. मुजारबानी को बाद में बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने स्क्वॉड में शामिल किया, जबकि मोती के हटने की वजह सामने नहीं आई है.

ब्लेसिंग मुजारबानी के पीएसएल से हटने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया है. हाल के वर्षों में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ा है कि विदेशी खिलाड़ी पीएसएल की तुलना में आईपीएल को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसका मुख्य कारण ज्यादा सैलरी और वैश्विक एक्सपोजर माना जा रहा है.

Advertisement

पिछले सीजन में साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़े थे. फिलहाल, दासुन शनाका का यह फैसला पीएसएल के लिए एक और झटका माना जा रहा है, जबकि आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी टीमों के लिए एक नया विकल्प खुल गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement