Blessing Muzarabani: PSL छोड़कर IPL चुना, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस पेसर पर लगा द‍िया 2 साल का बैन

PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर PSL कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर IPL खेलने के कारण 2 साल का बैन लगा दिया. मुजारबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड से डील के बावजूद KKR जॉइन किया था. बोर्ड ने इसे गंभीर उल्लंघन माना है.

Advertisement
कॉन्फ्लिक्ट कॉन्ट्रैक्ट पर PCB सख्त, मुजारबानी बने उदाहरण (Photo: PTI) कॉन्फ्लिक्ट कॉन्ट्रैक्ट पर PCB सख्त, मुजारबानी बने उदाहरण (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर PSL कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर IPL खेलने के कारण 2 साल का बैन लगा दिया. मुजारबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड से डील के बावजूद KKR जॉइन किया था. बोर्ड ने इसे गंभीर उल्लंघन माना है. 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाते हुए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज  ब्लेसिंग मुजारबानी (Blessing Muzarabani) पर दो साल का बैन लगा दिया है. यह कार्रवाई पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के साथ किए गए अनुबंध को तोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलने के फैसले के बाद की गई है.

Advertisement

मुजारबानी ने पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) के साथ करार स्वीकार किया था, लेकिन बाद में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) जॉइन कर लिया. कोलकाता ने उन्हें मुस्ताफ‍िजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया था.

PCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि खिलाड़ी ने स्पष्ट ऑफर और शर्तें स्वीकार करने के बावजूद दूसरी लीग के साथ करार कर लिया, जो प्रोफेशनल मानकों के खिलाफ है. बोर्ड ने इस फैसले को 'गंभीर उल्लंघन' बताते हुए सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई.

PSL की ओर से जारी बयान में भी कहा गया कि फ्रेंचाइजी लीग में पारदर्शिता और प्रतिबद्धता बेहद जरूरी है. पहले से मौजूद कॉन्टैक्ट के रहते दूसरी लीग से जुड़ना खेल के स्थापित मानकों से हटकर है. इसी वजह से दो साल का बैन लगाया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों को रोका जा सके.

Advertisement

PCB चेयरमैन मोहस‍िन नकवी ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि IPL के लिए PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा था कि नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी और पहले भी ऐसे मामलों में बैन लगाया जा चुका है.

कॉर्ब‍िन बॉश पर लग चुका है बैन 
दरअसल, यह पहला मामला नहीं है. पिछले साल कॉर्ब‍िन बॉश (Corbin Bosch) को भी पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर मुंबई इंड‍ियंस जॉइन करने पर एक साल के लिए बैन किया गया था. उन्होंने पेशावर जाल्मी के साथ अनुबंध तोड़ा था.

इस बार भी मामला यहीं नहीं रुका है. श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका ने लाहौर कलंदर्स छोड़कर राजस्थान रॉयल्स जॉइन किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंश जॉनसन ने क्वेटा ग्लेड‍ियटर्स (Quetta Gladiators) से अलग होकर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का रुख किया. इन दोनों मामलों में PCB का फैसला आना बाकी है.

मुजारबानी का अब तक आईपीएल में प्रदर्शन
मुजारबानी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने इस सीजन IPL में डेब्यू किया और 29 मार्च को मुंबई इंड‍ियंस के खिलाफ पहला मैच खेला. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी, हालांकि टीम को हार का सामना करना पड़ा.

दिलचस्प बात यह है कि यह बैन कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से ठीक पहले आया है, जिससे इस फैसले की टाइमिंग भी चर्चा में है. IPL और PSL के बीच शेड्यूल टकराव के बीच PCB का यह कदम साफ संदेश देता है कि कॉन्ट्रैक्ट उल्लंघन पर अब सख्ती से निपटा जाएगा.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement