BCCI ने अपनी गलती सुधारी, प्रतिबंधित खिलाड़ी का नाम टीम से हटाया

दिलीप ट्रॉफी 17 अगस्त से आठ सितंबर के बीच खेली जाएगी. बीसीसीआई ने सोमवार देर रात एक बयान जारी कर अभिषेक के स्थान पर अक्षय को टीम में शामिल करने की जानकारी दी.

Advertisement
bcci logo bcci logo

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने दिलीप ट्रॉफी के लिए चुनी गई इंडिया-रेड टीम में पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता का जगह दी थी. बीते सीजन में यह खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रतिबंधित पदार्थ लेने के दोषी पाया गया था. बीसीसीआई ने जल्द ही अपनी गलती सुधारते हुए अभिषेक के स्थान पर अक्षय वाडकर को इंडिया रेड टीम में शामिल किया है.

Advertisement

दिलीप ट्रॉफी 17 अगस्त से आठ सितंबर के बीच खेली जाएगी. बीसीसीआई ने सोमवार देर रात एक बयान जारी कर अभिषेक के स्थान पर अक्षय को टीम में शामिल करने की जानकारी दी.

बयान के अनुसार, 'बीसीसीआई की डोपिंग रोधी टीम ने बोर्ड के संज्ञान में यह बात लाई कि इंडिया रेड में चुने गए डोपिंग के दोषी अभिषेक पर आठ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था, जो इसी साल 14 सितंबर को समाप्त हो रहा है. चयन समिति ने अभिषेक के स्थान पर अक्षय को इंडिया रेड टीम में चुना है.'

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान अभिषेक का 15 जनवरी को परीक्षण हुआ था. इस परीक्षण में अभिषेक के मूत्र के नमूने में विश्व डोपिंग रोधी नियम (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ के अंश मिले थे, जिसके बाद बीसीसीआई ने उन पर जून में आठ महीनों का प्रतिबंध लगाया था.

Advertisement

अभिषेक ने हालांकि अपनी गलती मान ली थी और कहा था कि उन्होंने उन दवाओं को सेवन अनजाने में किया है. क्योंकि उन्हें दवाइयां लेने को कहा गया था. बीसीसीआई ने अभिषेक के बयान पर संतुष्टि जताई थी और आठ महीने का प्रतिबंध लगाया था. अभिषेक ने पिछले साल अक्टूबर में पंजाब की टीम के साथ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »