गांगुली बोले- कोरोना की वजह से कुछ दिन के लिए स्थगित की जा सकती है भारत-श्रीलंका ODI सीरीज

BCCI के प्रमुख सौरव गांगुली ने कहा कि श्रीलंकाई कैंप में कोरोना के मामले सामने आने की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय सीरीज (ODI Series) 17 जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है.

Advertisement
बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली (File-PTI) बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली (File-PTI)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 09 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST
  • श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक व कोच ग्रांट फ्लावर कोरोना संक्रमित
  • दोनों टीमों के बीच 13 जुलाई से शुरू होने थी सीमित ओवरों की 2 सीरीज
  • कोरोना के 2 केस सामने आने के बाद कार्यक्रम में बदलाव की संभावना

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले कोरोना के मामलों ने सीरीज के कार्यक्रम में फेरबदल करने को मजबूर कर दिया है. श्रीलंकाई टीम में कोरोना के 2 मामले आने के बाद से ही सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव की बात कही जा रही थी, लेकिन अब बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने भी कहा है कि 17 जुलाई तक के लिए सीरीज स्थगित की जा सकती है.

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के प्रमुख सौरव गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि श्रीलंकाई कैंप में कोरोना के मामले सामने आने की वजह से भारत और श्रीलंका के बीच एकदिवसीय सीरीज (ODI Series) 17 जुलाई तक के लिए स्थगित हो सकती है.

इससे पहले खबर थी कि श्रीलंकाई टीम के दो सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है.

13 जुलाई से शुरू हो रही थी सीरीज

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले मेजबान टीम के खेमे में कोरोना के 2 मामले सामने आ गए. श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. श्रीलंका बोर्ड ने शुक्रवार को जानकारी दी कि डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन संक्रमित हो गए हैं. इससे पहले टीम के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरुवार को वायरस की चपेट में आ गए थे. अब तक मेजबान टीम के 2 सदस्य पॉजिटिव हो चुके हैं.

Advertisement

इसे भी क्लिक करें --- सीरीज पर संकट! श्रीलंकाई टीम में कोविड-19 का एक और मामला

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपने बयान में कहा, 'श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ग्रांट फ्लावर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का गुरुवार को पीसीआर परीक्षण कराया गया था, जिसमें निरोशन पॉजिटिव पाए गए.' बोर्ड की ओर से जारी बयान के अनुसार, 'निरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं.'

श्रीलंका को टीम इंडिया के खिलाफ छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज (तीन वनडे और तीन टी-20) खेलनी है, जो 13 जुलाई से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसमें बदलाव हो सकता है. कोच फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े पृथकवास में हैं. श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद कोच फ्लावर संक्रमित हो गए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »