लियोनल मेसी के रिकॉर्ड गोल से बार्सीलोना ने स्लेविया प्राग को हराया

लियोनल मेसी के रिकॉर्ड गोल से बार्सिलोना चैम्पियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ में बुधवार को स्लेविया प्राग को 2-1 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया.

Advertisement
Lionel Messi Lionel Messi

aajtak.in

  • प्राग,
  • 24 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

  • मेसी के रिकॉर्ड गोल से बार्सिलोना चैम्पियंस लीग में शीर्ष पर
  • स्लेविया की टीम एक अंक के साथ अंतिम पायदान पर है

लियोनल मेसी के रिकॉर्ड गोल से बार्सिलोना चैम्पियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप एफ में बुधवार को स्लेविया प्राग को 2-1 से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गया.

मेसी ने तीसरे ही मिनट में स्लेविया के गोलकीपर ओंद्रेज कोलार को छकाकर बार्सीलोना को बढ़त दिलाई. वह चैम्पियंस लीग में लगातार 15 सत्र में कम से कम एक गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने.

Advertisement

मध्यांतर तक बार्सिलोना की टीम 1-0 से आगे थी. दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में लुकास मासोपस्ट के बेहतरीन पास को गोल में पहुंचाकर यान बोरिल ने स्लेविया को बढ़त दिलाई.

स्लेविया के विंगर पीटर ओलायिंका हालांकि 57वें मिनट में आत्मघाती गोल कर बैठे जिससे बार्सिलोना ने 2-1 की बढ़त बना ली जो निर्णायक साबित हुई.

बार्सिलोना ग्रुप एफ में तीन मैचों में सात अंक के साथ शीर्ष पर चल रहा है. टीम ने इंटर मिलान पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है जिसने बोरूसिया डोर्टमंड को 2-0 से हराया. स्लेविया की टीम एक अंक के साथ अंतिम पायदान पर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »