Asia Cup 2023: एशिया कप को लेकर भारत-PAK विवाद खत्म! इन 2 देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट

पीसीबी की ओर से प्रस्तावित 'हाइब्रिड मॉडल' को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) मंजूरी देने जा रही है. हाइब्रिड मॉडल के तहत 13 में से कुल चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे. वहीं भारत-पाकिस्तान के मुकाबले और बाकी के मैच श्रीलंकाई जमीं पर होंगे. एशिया कप के सितंबर महीने में आयोजित होने की संभावना है.

Advertisement
Rohit and Babar Azam (@Getty) Rohit and Babar Azam (@Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2023,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

एशिया कप 2023 को लेकर जारी गतिरोध अब खत्म होने की कगार पर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से प्रस्तावित 'हाइब्रिड मॉडल' को मंजूरी देने जा रही है. मंगलवार (13 जून) को जय शाह की अगुवाई वाली एसीसी इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है. भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, जिसके चलते इस टूर्नामेंट के आयोजन पर सस्पेंस बना हुआ था.

Advertisement

भारत अपने मैच श्रीलंका में खेलेगी

'हाइब्रिड मॉडल' के आधिकारिक रूप से स्वीकृत होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए आने का रास्ता भी साफ हो जाएगा. इसके साथ ही पाकिस्तान को अब अहमदाबाद में मुकाबला खेलने में भी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. हाइब्रिड मॉडल के तहत 13 में से कुल चार मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे. वहीं भारत-पाकिस्तान के दो मुकाबले और बाकी के मैच श्रीलंकाई जमीं पर होंगे. एशिया कप के 1-17 सितंबर के दौरान आयोजित होने की संभावना है.

इन मुकाबलों का होगा पाकिस्तान में आयोजन

एसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बताया, 'ओमान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख पंकज खिमजी, एसीसी कार्यकारी बोर्ड के सदस्यों को हल निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी क्योंकि अधिकांश देश 'हाइब्रिड मॉडल' नहीं चाहते थे. लेकिन अभी की स्थिति के अनुसार भारत की गैरमौजूदगी वाले चार मैच- पाकिस्तान बनाम नेपाल, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे.'

Advertisement

क्लिक करें- विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने जगाई आस, क्या होगा चमत्कार?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के सीईओ ज्योफ एलार्डिस और चेयरमैन ग्रेग बार्कले जब पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी से मिलने कराची गए तो फैसला किया गया था कि पाकिस्तान विश्व कप में जाने के लिए कोई शर्त नहीं रखेगा. एशिया कप के लिए 'हाइब्रिड मॉडल' सबसे व्यावहारिक नजर आता है क्योंकि इसके कारण पाकिस्तान के बिना किसी शर्त के वनडे विश्व कप के लिए भारत जाने का रास्ता साफ होगा. वनडे विश्व कप का कार्यक्रम अगले हफ्ते की शुरुआत में जारी करने की उम्मीद है.

भारत के ग्रुप में पाकिस्तान और नेपाल

वनडे फॉर्मेट में इस बार एशिया कप खेला जाएगा और इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भाग लेने जा रही हैं. भारत, नेपाल और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं. वहीं श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान दूसरे ग्रुप में रहेंगी. दोनों ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर4 में पहुंचेगी. फिर सुपर4 में राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे. इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस तरह एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »