सचिन के बेटे का बड़ा धमाका, बल्लेबाज भी हो गए पस्त

अर्जुन तेंदुलकर ने असम के खिलाफ 7 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिए हैं. अर्जुन की तूफानी गेंदबाजी की बदौलत उनकी टीम ने 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की.

Advertisement
Arjun Tendulkar Arjun Tendulkar

तरुण वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले विश्व क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह सफल खिलाड़ी बनना चाहते हैं. अब इसकी शुरुआत हो चुकी है, दरअसल, सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने असम के खिलाफ वीनू मांकड़ अंडर-19 घरेलू वनडे टूर्नामेंट में कमाल कर दिया.

अर्जुन ने असम के खिलाफ 7 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिए हैं. अर्जुन की तूफानी गेंदबाजी की बदौलत उनकी टीम ने 10 विकेट की आसान जीत दर्ज की.

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी असम की शुरुआत खराब रही. अर्जुन ने दानिश अहमद (1) को एलबीडब्ल्यू कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपने अपने दूसरे स्पेल में ऋषिकेश बोरा (1) और ऋतुराज विश्वास (0) को पवेलियन भेजते हुए असम टीम पर दबाव बना दिया.

असम की टीम 40.4 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई. अर्जुन के अलावा के लिए दिव्यांश ने दो विकेट झटके. आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने 21.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 102 रन बनाकर 10 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई के लिए ओपनर यशस्वी ने नाबाद 56 और सुवेद ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement