5 छक्के, 4 चौके... अर्जुन तेंदुलकर ने काटा गदर, मुंबई टी20 लीग में छा गए

अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से मुंबई टी20 लीग में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ धमाल मचाया. अर्जुन ने इस मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल कर के 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी अपने नाम किया.

Advertisement
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में मचाया कहर (Photo: Instagram/t20mumbai) अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में मचाया कहर (Photo: Instagram/t20mumbai)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

अर्जुन तेंदुलकर ने 8 जून (सोमवार) को मुंबई टी20 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया. अर्जुन तेंदुलकर ने ARCS अंधेरी की ओर से खेलते हुए बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ तीन ओवर में 3 विकेट झटके और 194.12 की स्टाइक रेट से 34 गेंद पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली.

अर्जुन ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. अर्जुन को उनके इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब भी मिला.

Advertisement

मुंबई टी-20 लीग के 16वें मैच में बांद्रा ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए. ARCS अंधेरी की ओर से खेल रहे अर्जुने ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और 3 ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए. 

— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026

इसके बाद जब ARCS अंधेरी की बल्लेबाजी आई तो नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने 34 गेंद पर नाबाद 66 रन बनाकर अपनी टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी. 

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के IPL 2026 में डेब्यू पर बहन सारा हुईं भावुक

अर्जुन की पारी के दम पर ARCS अंधेरी की टीम 13.5 ओवर में ही मैच को जीत लिया. आईपीएल 2026 में अर्जुन को केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला था लेकिन अपने उस इकलौते मैच में अर्जुन ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लिया था. 

Advertisement

Match 16 | AA v BB: Arjun Tendulkar finishes the job in style with an unbeaten 66*, leading his side to a memorable win over Bandra Blasters.💪🏼

📌 June 1-13 | Wankhede Stadium.
🎟️ Tickets live at the link in bio.
🎥 Watch live on Jio Hotstar and Star Sports.
🌐 Track live on… pic.twitter.com/CiN0zSa1c0

— T20 Mumbai (@T20Mumbai) June 8, 2026

अर्जुन ने मैच खत्म होने के के बाद बताया कि, 'मैं खुद को ऑलराउंडर ही मानता हूं, मैं किसी भी बल्लेबाजी ऑर्डर पर बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं, टीम मुझे जिस भी ऑर्डर पर बैटिंग करने को बोलेगी मैं करुंगा'.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »