इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की. 1 जुलाई (बुधवार) चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में हुए इस मुकाबले में अभिषेक ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से सिर्फ 20 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. अभिषेक के टी20 इंटरनेशनल करियर की ये 11वीं फिफ्टी रही. अभिषेक ने कुल मिलाकर 24 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और चार छक्के शामिल रहे. अभिषेक को सैम करन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया.
इस इनिंग्स के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक धांसू रिकॉर्ड बन दिया. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर अभिषेक टी20I इंटरनेशनल (फुल मेम्बर्स टीम) में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 785 गेंदों में 100 छक्कों का आंकड़ा छू लिया.
इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज एविन लुईस (789 गेंद) का रिकॉर्ड तोड़ दिया. न्यूजीलैंड के फिन एलन (871), ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड (931), न्यूजीलैंड के ही कॉलिन मुनरो (963) और भारत के सूर्यकुमार यादव (1007) अभिषेक से इस मामले में काफी पीछे रह गए.
सबसे कम गेंदों में 100 टी20I छक्के (FM टीम्स)
785- अभिषेक शर्मा (भारत)
789- एविन लुईस (वेस्टइंडीज)
871- फिन एलन (न्यूजीलैंड)
931- टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)
963- कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड)
1007- सूर्यकुमार यादव (भारत)
अभिषेक शर्मा भारत के सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. भारतीय बल्लेबाजों मेंअभिषेक शर्मा से पहले रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पंड्या (126) और विराट कोहली (124) ने ये उपलब्धि हासिल की.
785 गेंदों में 100 छक्के पूरे करना इस बात का सबूत है कि अभिषेक सिर्फ तेजी से रन ही नहीं बनाते, बल्कि विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव भी बनाए रखते हैं. अगर उनका यही अंदाज जारी रहा तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में शुमार हो सकते हैं, सा रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकते हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क