Saurav Ghosal Commonwealth Games 2022: भारत को मिला एक और ब्रॉन्ज़ मेडल, स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने रचा इतिहास, विरोधी का सूपड़ा साफ

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के छठे दिन भारत को एक और ब्रॉन्ज मेडल मिला है. सौरव घोषाल ने स्क्वॉश के सिंगल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, उन्होंने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाड़ी को 3-0 से मात दी. यह पहली बार है जब स्क्वॉश के सिंगल इवेंट में भारत को कई मेडल मिला हो. मैच का हाल कैसा रहा, जानिए...

Advertisement
Saurav Gosal (File) Saurav Gosal (File)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को मिला 15वां मेडल
  • स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में एक और मेडल मिला है. स्क्वॉश में भारत के सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. यह पहली बार हुआ है जब स्क्वॉश के सिंगल इवेंट में भारत ने कोई मेडल हासिल किया हो. इस मेडल के साथ भारत के कुल मेडल की संख्या अभी तक 15 हो गई है.

ब्रॉन्ज मेडल के इस मैच में सौरव घोषाल का मुकाबला इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप से था. शुरुआत से ही सौरव ने यहां मज़बूत पकड़ बनाई हुई थी और उन्होंने तीन सेट में जीत हासिल की. 

Advertisement

सेट दर सेट स्कोर की बात करें तो सौरव ने अपने विरोधी को 11-6, 11-1 और 11-4 से हराया और 3-0 से इंग्लैंड के खिलाड़ी का सूपड़ा साफ कर दिया. सौरव के नाम इतिहास लिखा गया है, क्योंकि इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में किसी स्क्वॉश सिंगल इंवेंट में भारत को कोई मेडल नहीं मिला था. 

35 साल के सौरव घोषाल पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आते हैं. स्क्वॉश में भारत के सुपरस्टार सौरव को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. जबकि एशियन गेम्स में वह 5 ब्रॉन्ज़, एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम कर चुके हैं.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के पदक विजेता (3 अगस्त 2022 तक)

1.    संकेत महादेव- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)
2.    गुरुराजा- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 61 KG)
3.    मीराबाई चनू- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 49 KG)
4.  
 बिंदियारानी देवी- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 55 KG)
5.    जेरेमी लालरिनुंगा- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 67 KG)
6.    अचिंता शेउली- गोल्ड मेडल (वेटलिफ्टिंग 73 KG)
7.
    सुशीला देवी- सिल्वर मेडल (जूडो 48 KG) 
8.    विजय कुमार यादव- ब्रॉन्ज मेडल (जूडो 60 KG)
9.    हरजिंदर कौर- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 71 KG) 
10.  वूमेन्स टीम- गोल्ड मेडल (लॉन बॉल्स)
11.  पुरुष टीम- गोल्ड मेडल (टेबल टेनिस) 
12.
  विकास ठाकुर- सिल्वर मेडल (वेटलिफ्टिंग 96 KG)
13.  मिक्स्ड बैडमिंटन टीम- सिल्वर मेडल 
14. लवप्रीत सिंह- ब्रॉन्ज मेडल (वेटलिफ्टिंग 109 KG)
15. सौरव घोषाल- ब्रॉन्ज मेडल (स्क्वॉश सिंगल्स इवेंट) 
16. तूलिका मान- सिल्वर मेडल (जूडो)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »