तेलंगाना के सिकंदराबाद में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट की कपल ने कथित तौर पर पिटाई कर दी. घटना वासावी नगर की बताई जा रही है, जहां आशीष नाम का डिलीवरी एजेंट गलत स्थान की जानकारी के चलते देर से पहुंचा था. विवाद बढ़ने के बाद हुई मारपीट सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित की शिकायत पर कारखाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है.