बिग बॉस फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में हैं. देहरादून में उन पर पत्नी रितिका के चचेरे भाई राज सिंह चौहान के साथ मारपीट का आरोप लगा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर अनुराग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. शिकायत में रास्ता रोकने, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.