उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा 12वीं तक के स्कूल भी आज बंद हैं. पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की.