बिजनौर में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब बारात की चढ़त के दौरान तमंचा लेकर डांस करने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और बारात में दहशत फैल गई. हालात ऐसे बन गए कि लड़की पक्ष ने जल्दबाजी में बारात की विदाई कर दी. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.