उत्तर प्रदेश के वाराणसी में असलहा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इस हमले में कांस्टेबल अमित शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद लोटूबीर मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें राज विश्वकर्मा के पैर में गोली लगी. पुलिस दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.