वाराणसी के दालमंडी में काशी विश्वनाथ मंदिर तक सुगम मार्ग के लिए चौड़ीकरण अभियान अंतिम चरण में है. 187 भवन जद में आए थे, जिनमें छह मस्जिदें भी शामिल हैं. पीडब्ल्यूडी के मुताबिक भवन हटाने का काम अंतिम दौर में पूरा हो चुका है. 60 फीट चौड़ी सड़क का काम दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है.