यूपी में बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों को त्योहारों से पहले सुधारने की तैयारी तेज हो गई है. योगी सरकार ने 681 महत्वपूर्ण मार्ग चिन्हित किए हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त और आवागमन योग्य बनाया जाएगा. पहले चरण में जरूरी मरम्मत होगी, जबकि बरसात खत्म होने के बाद स्थायी नवीनीकरण कराया जाएगा. स्कूल, अस्पताल, बाजार और अधिक आवाजाही वाली सड़कों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं.