उत्तर प्रदेश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है. मौसम विभाग ने 10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है. सहारनपुर, मेरठ, झांसी, प्रयागराज, मिर्जापुर समेत 14 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ में भी शाम या रात हल्की बारिश होने की संभावना है. लोगों को जलभराव और खराब मौसम से सावधान रहने की सलाह दी गई है.