अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. वित्त विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कुल सार्वजनिक कर्ज 40.047 ट्रिलियन डॉलर दर्ज किया गया. पिछले करीब 10 महीनों में कर्ज में 2 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. रक्षा, सोशल सिक्योरिटी, मेडिकेयर और बढ़ते ब्याज खर्च से सरकार पर दबाव बढ़ रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक इसका असर भविष्य के बजट और आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है.