अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से भारत को बड़ा फायदा मिल सकता है. अगर यह रुझान जारी रहता है तो पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम कम हो सकते हैं. इससे परिवहन खर्च घटेगा, महंगाई पर असर पड़ेगा और आम लोगों की जेब को राहत मिलेगी.