उज्जैन में सराफा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की करीब 800 छात्राओं ने स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया. छात्राओं का कहना है कि नया स्कूल शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर दाउदखेड़ी गांव में है और रास्ता सुनसान होने के कारण सुरक्षा की चिंता है. उनका डर है कि कई अभिभावक इतनी दूर बेटियों को भेजने से मना कर सकते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित होगी.