आणंद में बारिश के दौरान एसपी कार्यालय के सामने तीन बच्चे बारिश के पानी में खेल रहे थे. अचानक पानी का तेज बहाव होने से ये बच्चे बह गए. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्परता से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया. दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई.