तमिलनाडु के कोयंबटूर में गुटखा तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के दौरान पुलिस का असाधारण पीछा देखने को मिला. हेड कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन चलती कार की छत पर चढ़ गए और करीब 40 किलोमीटर तक उसे पकड़े रहे. पुलिस ने आखिरकार कार को घेरकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.