इन दिनों सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर की पुलिस अधीक्षक आईपीएस चारू निगम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने ही विभाग के एक दारोगा को गुस्से में अरे तुम ही बोल लो यार कहतीं नजर आ रही हैं. वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है.