गाजियाबाद प्रशासन अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है. थाना ट्रोनिका सिटी के सेक्टर सी आईआईटी में रविवार को अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया. यह कार्रवाई प्रशासन की अवैध निर्माणों को रोकने की नीति के तहत की गई है. इस कदम से इलाके में नियमों का पालन सुनिश्चित करने और अराजकता पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है.