होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच ईरान के संभावित कदम से वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. अगर यह मार्ग बंद होता है तो तेल की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारी असर पड़ेगा. खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बढ़ सकती है जिससे ऊर्जा संकट गहरा सकता है और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो सकती है.