साउथ स्टार यश ने 13 अगस्त को फिल्म ‘टॉक्सिक’ के एल्बम लॉन्च इवेंट में को-स्टार्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कियारा आडवाणी की प्रोफेशनलिज्म और मेहनत की खास तौर पर सराहना की। यश ने कहा कि मुश्किल शूटिंग और प्रेग्नेंसी के दौरान भी कियारा ने फिल्म के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम किया और 100 प्रतिशत कमिटमेंट दिया।