सोनीपत के गांव असावरपुर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई के दौरान सोमवार को बड़ा हंगामा हो गया. यहां बुलडोजर के साथ पहुंची टीम द्वारा एक मकान और स्कूल के कई कमरों को गिराए जाने के विरोध में गांव का ही सुनील नाम का युवक 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा.