साल 2026 और 2027 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से बेहद खास रहने वाले हैं. जहां 2026 के ग्रहण भारत में सीमित प्रभाव दिखाएंगे, वहीं 2027 का सूर्य ग्रहण अपनी लंबी अवधि और दुर्लभ संयोग के कारण चर्चा में है. इसे सदी का ग्रहण कहा जा रहा है, क्योंकि इस दौरान दिन में अंधेरा और अनोखा आकाशीय दृश्य देखने को मिलेगा, जो बेहद कम देखने को मिलता है.