ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र देव को धन, ऐश्वर्य, प्रेम और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है. 3 अक्टूबर से शुक्र वक्री चाल शुरू करेंगे, जो 14 नवंबर तक रहेगी. इस दौरान चार राशियों के लिए धन, करियर, व्यापार और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बताए जा रहे हैं. वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के जातकों को पुराने कामों में फायदा मिल सकता है.