मध्य प्रदेश के श्योपुर के ददूनी गांव में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर सांड चढ़ गया. ग्रामीणों की भीड़ और कई कोशिशों के बावजूद वह करीब 42 घंटे तक नीचे नहीं उतरा. मंगलवार को प्रशासन ने क्रेन मंगाई. पशुपालन विभाग ने सांड को बेहोशी की दवा दी, जिसके बाद पुलिस और टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत में उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. गांव में राहत की सांस ली.